Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मैं सौगंध खा कर कहता हूँ कि : नरोत्तम मिश्रा

मध्‍यप्रदेश में 24 सीटों के लिए उपचुनाव करीब होने के कारण इन दो मुख्‍य पार्टियों भाजपा और कांग्रेस में खूब आरोप- प्रत्‍यारोप का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को मध्य प्रदेश के भांडेर में बूथ लेवल कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में प्रदेश के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आज मैं सौगंध खा कर कह सकता हूं कि भाजपा ने इन लोगों (रक्षा सिरौनियां) को पार्टी छोड़ने के एवज में एक रुपया भी नहीं दिया है। आप लोग याद करें पिछला चुनाव, जब मैं अपनी सभाओं में कहता था कि बटन आप कोई सा भी दबाओ, वोट भाजपा को ही जाना है। 

कांग्रेस पर साधा निशाना 

इस दौरान कार्यकर्ता सम्‍मेलन में मिश्रा ने कांग्रेस के 15 माह के कार्यकाल पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कांग्रेस की सरकार गिराने और कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले विधायकों को 35-35 करोड़ रुपये दिए जाने पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और जिस कांग्रेस के प्रत्याशी को आप लोगों ने जिताया था, वह आज भाजपा परिवार का सदस्य बन गई हैं। सांसद संध्या राय ने कहा कि भांडेर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी रक्षा सरौनियां ही होंगी।

Share This News :