Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि क्या थी पूरी कहानी ....

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को कहा कि मार्च में कांग्रेस के 22 विधायकों का दलबदल कर बीजेपी में आना और तत्कालीन कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का गिरना एक राजनीतिक घटनाक्रम था, आर्थिक घटनाक्रम नहीं. उन्होंने कहा कि इसमें विधायकों की कोई खरीद-फरोख्त नहीं हुई है, जैसा कि कांग्रेस नेता आरोप लगा रहे हैं. मिश्रा ने शिवपुरी जिले के बैराड़ कस्बे में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही.उन्होंने पोहरी के पूर्व विधायक और अब प्रदेश में राज्यमंत्री बने सुरेश धाकड़ रांठखेड़ा का जिक्र करते हुए कहा कि चूंकि सुरेश धाकड़ ने अपनी राजनीतिक वल्दियत में श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया लिख रखा था और कांग्रेस सरकार में सिंधिया का अपमान किया जा रहा था, इस कारण उन्होंने कांग्रेस सरकार को गिरा दिया.

मिश्रा ने बताया कि सुरेश धाकड़ की वफादारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ थी, इसलिए वह भी कांग्रेस छोड़कर उनके साथ बीजेपी में आ गए.उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि यह राजनीतिक घटनाक्रम था, आर्थिक घटनाक्रम बिलकुल नहीं था.’’ मिश्रा ने कहा, ‘‘सुरेश धाकड़ को हमने एक चवन्नी तक नहीं दी है.’’ इससे पहले कार्यक्रम में मंत्री रांठखेड़ा ने कहा, ‘‘लोग मुझ पर आरोप लगाते हैं कि मैंने पैसे लेकर दलबदल किया है’’.

Share This News :