Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृहमंत्री मिश्रा ने कसा तंज , काँग्रेस पर पड़ रहे भारी

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) : मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी व काँग्रेस में पीछले कुछ दिनों से ज़ुबानी बहस चल रही और इस बहस का माध्यम ट्विटर है , आये दिन काँग्रेस व भाजपा नेता ट्विटर पर बयान बाज़ी कर रहे है , भाजपा की ओर से हाज़िर जवाब में माहिर व व्यंगात्मक शैली में हमला बोलने वाले मध्यप्रदेश सरकार के गृह एवं लोक स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ट्विटर पर काफी सक्रिय उन्हें काँग्रेस पर पलटवार करने में वक़्त नहीं लगता , हाल ही मैं जीतू पटवारी की बात का जवाब देने के बाद मंत्री डॉ मिश्रा ने आज पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के एक ट्वीट पर रिप्लाई कर उनपे पलटवार किया।

पूर्वमंत्री पिसी शर्मा ने ट्वीट किया था कि

 " गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में।

वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले।।

#Pcsharmainc "

 

वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसपर चुटकी लेते हुए कहा कि - 

 

"सबकुछ लुटा के होश में आए तो क्या किया?"

 

शायराना अंदाज़ में हो रही यह जंग आगे क्या मोड़ लेगी कुछ नहीं कहा जा सकता पर आए दिन इस तरह के ट्वीट्स हमें देखने को ज़रूर मिल रहे हैं ।

Share This News :