Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
विभागों को लेकर कोई - नरोत्तम मिश्रा

कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों के बंटवारे पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि विभागों को लेकर कोई खींचतान नहीं, सीएम का विशेष अधिकार है। इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह पर भी पलटवार किया, उन्होंंने कहा कि, गोविंद सिंह खुद अपना विभाग तय नहीं कर पाए थे। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि गोविंद सिंह कौन होते हैं बीजेपी के काम में दखल देने वाले। बता दें कि, डॉ. गोविंद सिंह ने कहा था कि राजस्व विभाग सिंधिया समर्थकों को ना दिया जाए। इधर विभागों के बंटवारे को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भी पलटवार किया है।

Share This News :