Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उठाया बड़ा कदम , लिया यह फैसला

भोपाल. मध्य प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना केस को देखते हुए गृह मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार कोकहा है कि अबरविवार को पूरे मध्यप्रदेश में टोटललॉकडाउन रहेगा।दूसरे प्रदेशों से आ रहे लोगों से प्रदेश की परिस्थितिबदल रही हैं। प्रदेश में आने-जाने वाले लोगों की बॉर्डर पर जांच होगी। किल कोरोना अभियान के दौरान भीलॉकडाउन रहेगा। प्रदेश में 15 जुलाई तक किल कोरोना अभियान चल रहा है।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि किल कोरोना अभियान के तहत प्रदेशभर में अब तक 42 फीसदी लोगों की स्क्रीनिंग की गई।

 

मध्य प्रदेश में जून के आखिर में केस काफी कम हो गए थे। हर रोज 150-175 तक कोरोना के नए मामले आ रहे थे, लेकिन अब मध्य प्रदेश में हर रोज 350-400 लोग नए संक्रमित मिल रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा संख्या ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में आ रही है।

Share This News :