Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
विकास दुबे के एनकाउंटर पर MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले, कानून ने अपना काम किया है वरना ...

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि गुरुवार सुबह उज्जैन में पुलिस की अभिरक्षा में आए विकास दुबे को देर शाम पुलिस ने उत्तरप्रदेश पुलिस को सौंपने के बाद पूरे काफिले को सुरक्षित मध्यप्रदेश से उत्तर-प्रदेश की सीमा तक पहुंचाया था। उन्होंने कहा कि कानून ने अपना काम किया है। अफसोस और मातम की बात उन लोगों के लिए होगी जो कल पकड़ लिया था तो कह रहे थे कि जिंदा क्यों पकड़ लिया?आज मर गया तो कह रहे हैं कि मर कैसे गया कई राज दफन हो गए। मध्य प्रदेश की पुलिस ने अपना किया, गिरफ्तार करके यूपी पुलिस के हवाले कर दिया।

मिश्रा ने यहां मीडिया के सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। विकास दुबे के मुठभेड़ में मारे जाने पर कांग्रेस नेताओं के सवाल उठाने के संबंध में मिश्रा ने कहा कि यही लोग कल उसके जिंदा पकड़े जाने पर सवाल उठा रहे थे और अब आज उसके मरने पर सवाल उठा रहे हैं। 

 

 

Share This News :