Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मप्र शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि के लिए नरोत्तम मिश्रा को ज्ञापन सौंपा

भोपाल। 10 जुलाई को शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा को स्थाई शिक्षकों के रिक्त पदों में वृद्धि के साथ समय पर स्थाई शिक्षक भर्ती कराने के संदर्भ में ज्ञापन पत्र सौंपा।

ज्ञात हो कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उच्च माध्यमिक शिक्षकों के 15,000 एवं माध्यमिक शिक्षकों के कुल 5,670 स्थाई शिक्षकों के पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है ! लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक के अनुसार परिवहन यातायात में परेशानी के कारण दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है, जिसका पात्र अभ्यर्थियों ने विरोध जताया है पात्र अभ्यर्थियों का कहना है कि हमें वेरिफिकेशन कराने के लिए आने जाने में कोई परेशानी नहीं है परंतु स्कूल शिक्षा विभाग एवं लोक शिक्षण संचालनालय ने जानबूझकर स्थाई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है।

 

Share This News :