Home > राज्यो से ,slider news,
सचिन पायलट अब क्या करेंगे, पद छीने जाने के बाद उनके सामने हैं ये 5 विकल्प

राजस्थान के सियासी घटनाक्रम में सचिन पायलट का विमान टेक ऑफ हो गया है. इसकी इमरजेंसी लैंडिंग और क्रैश लैंडिंग के बजाए इसकी सेफ लैंडिंग कैसी हो अब इसको लेकर लोगों में चर्चा जोरों पर है. हर तरफ लोग यही पूछ रहे हैं कि अब पायलट का क्या होगा.

उपमुख्यमंत्री पद और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद सचिन पायलट के पास कुल 5 विकल्प हैं इसमें से जो बेहतर लगे उस पर वह कदम आगे बढ़ा सकते हैं.

1. पहला विकल्प यह है कि वह कांग्रेस के अंदर अपने प्रेशर ग्रुप यानी अपने हम उम्र नौजवान नेताओं के जरिए कांग्रेस में सम्मानजनक जगह के लिए बारगेन करें. कांग्रेस के अंदर जतिन प्रसाद, प्रिया दत्त, दीपेंद्र हुड्डा और मिलिंद देवड़ा जैसे कई युवा नेता हैं जो लगातार यह कोशिश कर रहे हैं कि सचिन पायलट को मान सम्मान मिले और वह कांग्रेस में बने रहें. इस संकट की घड़ी में उनके साथी कांग्रेस आलाकमान पर दबाव डाल सकते हैं.

2. दूसरा, अगर उनका अशोक गहलोत मुक्त कांग्रेस ऑपरेशन असफल हो गया है तो वह कांग्रेस में रहकर घर के अंदर ही दोबारा से तब तक कोशिश करते रहें जब तक बगावत करने वाले विधायकों की संख्या 25 के ऊपर न चली जाए.3. उनके विधायक पार्टी की सदस्यता जाने की परवाह नहीं करें और कांग्रेस से अलग संगठन या मोर्चा बनाएं. सचिन पायलट उस संगठन की अगुवाई करें और कांग्रेस को चुनौती दें. फिलहाल इसी ऑप्शन पर सबसे ज्यादा विचार किया जा रहा है कि क्यों नहीं सचिन पायलट अपने सम्मान की रक्षा के लिए अपना अलग रास्ता तय करें.

4. पायलट के पास चौथा ऑप्शन यह है कि वह अपने साथ गए विधायकों को समझाएं कि बीजेपी में उनके मान-सम्मान की रक्षा करेंगे और उनके साथ वह बीजेपी में चले जाएं, मगर इसमें संकट यह है कि बहुत सारे ऐसे लोग सचिन पायलट के साथ हैं जो बीजेपी में नहीं जाना चाहते हैं.

5. पांचवा और आखिरी संभावित ऑप्शन यह है कि सचिन पायलट किसी भी तरह से सरकार को गिराने लायक विधायकों की संख्या इकट्ठा कर लें और अपने अपमान का बदला ले लें. फिर विधायक पद से इस्तीफा देकर वह दुबारा चुनाव लड़ें.

Share This News :