Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
TikTok पर प्रतिबंध लगाने से चीन के हाथ से छिन जाएगा जासूसी का हथियार: US NSA

वाशिंगटन। चीनी ऐप से जुड़े प्रतिबंधों को लेकर अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओब्रायन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर भारत की तरह अमेरिका और यूरोपीय देश टिक टॉक जैसी चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाते हैं तो ड्रैगन के हाथ से जासूसी का बड़ा हथियार छिन जाएगा। इससे पहले विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने कहा था कि भारत ने चीनी ऐप को प्रतिबंधित करके एक बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका भी इस पर विचार कर रहा है और इसको लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। बता दें कि भारत ने पिछले महीने टिक टॉक और यूसी ब्राउजर सहित 59 चीनी ऐप पर यह कहते हुए प्रतिबंध लगा दिया था कि इससे देश की संप्रभुता को खतरा है।

फॉक्स न्यूज रेडियो को दिए साक्षात्कार में ओब्रायन ने कहा कि ट्रंप प्रशासन टिक टॉक, वीचैट और चीन के दूसरे ऐप पर गंभीरता से नजर रख रहा है। टिक टॉक से जुड़े खतरों के संबंध में पूछे गए प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत पहले ही इन पर प्रतिबंध लगा चुका है। अगर अमेरिका भी ऐसा कर दे और फिर उसके बाद यूरोपीय देश भी कदम उठाएं तो इससे चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का एक जासूसी हथियार खत्म हो जाएगा। जो बच्चे टिक टॉक का प्रयोग कर रहे हैं, यह उनके लिए मजेदार हो सकता है, लेकिन यह उनकी पूरी पहचान ले रहा है। बच्चे इसकी जगह दूसरे सोशल मीडिया ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

Share This News :