Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मायावती और राहुल गांधी के ट्वीट पर MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिया ये जवाब

भोपाल: गुना मामले में राहुल गांधी और मायावती के ट्वीट पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है. नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ''अब राहुल गांधी को धरती और जमीन का ज्ञान तो होता नहीं है, जो कोई बता देता है वही बोल देते हैं. यह उन्हीं की सरकार के समय के अधिकारी थे. कमल नाथ सरकार मे प्रीपेड और रिचार्ज व्यवस्था थी. अब हमारी सरकार मे कानून का राज है जो पालन नहीं करेगा नपेगा.''

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ''हमने तत्काल गुना एसपी को हटाया, कलेक्टर को हटाया, आइजी को हटाया. मध्य प्रदेश में कानून का राज है.'' गुना मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती की टिप्पणी पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ''यह सिर्फ राजनीति है. तय मानिए किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे. जो घटना घटी दु:खद और खेदजनक है. जांच दल बनाकर घटना स्थल के लिए रवाना किया है और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. जो दोषी होगा उसपर कार्यवाही होगी.''

Share This News :