Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
‘हमारी लड़ाई अन्याय के खिलाफ’

गुना जिले में मध्य प्रदेश पुलिस (MP Police) द्वारा एक दलित परिवार की पिटाई को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. घटना के वीडियो को राहुल गांधी ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, “हमारी लड़ाई इस विचारधारा और अन्याय के खिलाफ है.”मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जवाब देते हुए कहा, मध्यप्रदेश में कानून का राज है, जो लापरवाही करेगा, उसे नाप दिया जाएगा. गुना में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी मिलते ही हमने त्वरित कार्रवाई की. ये राहुल गांधी की कांग्रेस सरकार नहीं है, जहां अधिकारी प्रीपेड व्यवस्था से नियुक्त होते थे.

Share This News :