Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,Crime,
कौन है हैकर ग्रुप 'लीजन' और अब इसका अगला निशाना है कौन?

पिछले दिनों भारत की कई बड़ी शख्सियतों के ट्विटर हैंडल हैक करने का मामला सामने आया। इसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस, विजय माल्या, पत्रकार बरखा दत्त और पत्रकार रवीश कुमार के नाम शामिल हैं। हैक करने वाले हैकर ग्रुप 'लीजन' ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि अब उसकी नजर सरकारी वेबसाइट sansad.nic.in पर है। यह साइट सरकारी कर्मचारियों को ईमेल सर्विसेज मुहैया करवाती है। लीजन के एक सदस्य ने factordaily.com के साथ हुए चैट इंटरव्यू में बताया, 'अगला निशाना sansad.nic.in होगी, जो कि काफी बड़ा निशाना है। इसमें कई बड़ी मछलियां हैं।'

कौन है लीजन?
विजय माल्या, राहुल गांधी और दो वरिष्ठ पत्रकारों के आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक करने वाला लीजन धीरे-धीरे कुख्यात होता जा रहा है। अगर हम लीजन नाम पर गौर करें तो अमेरिका में 'लीजन ऑफ डूम' (LOD) नाम का एक मशहूर हैकर ग्रुप था। इस हैकर ग्रुप की स्थापना लेक्स लुथर ने की था, जो 1990 के दशक से 2000 के शुरुआती दशक तक सक्रिय थे।

LOD को टेक्नोलॉजी के इतिहास के सबसे ज्यादा प्रभावशाली हैकिंग ग्रुप में से एक माना जाता है। हालांकि, अभी यह नहीं कहा जा सकता कि यह लीजन वास्तव में 'लीजन' ऑफ डूम' से प्रेरित है या नहीं, लेकिन यह बहुत ही प्रभावशाली है और भारत समेत दुनिया में कहीं भी साइबर अटैक को अंजाम दे सकता है।

कई लोगों की ईमेल आईडी भी कर चुके हैं हैक
हैकर ग्रुप लीजन ने विजय माल्या, बरखा दत्त और रवीश कुमार के ईमेल आईडी तक हैक कर ली है। बरखा दत्त की आधिकारिक ईमेल आईडी का सारा डेटा पीसी क्लाउड वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया। ईमेल आईडी डंप पीसी क्लाउड पर अपलोड होना यानी ईमेल आईडी लीक हो चुकी है। इन सब की जिम्मेदारी एक हैकर ग्रुप लीजन ने ली है।

हैक कर सकते हैं पीएम मोदी का अकाउंट
लीजन ग्रुप के एक हैकर ने mashable.com की ओर से पूछे जाने पर बताया हां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अकाउंट भी हैक कर सकते हैं। उसने बताया कि आने वाले दिनों में कई लोगों के व्यक्तिगत डेटा जारी किये जाएंगे।

क्यों किया हैक?
इनका कहना है कि अगर इन्हें गिरफ्तार किया गया तो ये 1TB डेटा लीक कर देंगे। हैकर ग्रुप ने कहा है कि वो किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए हैकिंग नहीं कर रहे हैं बल्कि भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। विजय माल्या से जुड़े कई संवेदनशील दस्तावेज भी इन्होंने कथित तौर पर लीक किए जिनमें उनके बैंक अकाउंड, क्रेडिट कार्ड डीटेल्स और पासपोर्ट की जानकारियां शामिल थीं। सबसे हैरानी की बात यह है कि ये ग्रुप बोल कर लोगों के अकाउंट्स को हैक कर रहे हैं, जिससे जाहिर है इस ग्रुप के हैकर्स कोई आम साइबर कीडीज नहीं हैं बल्कि प्रोफेशनल और होशियार हैं। इस ग्रुप ने संपर्क करने के लिए एक ईमेल आईडी भी दी है जो खुद में काफी सिक्योर है और इस ईमेल आईडी की न तो आईपी ट्रेस की जा सकती है और न ही ये पता लगाया जा सकता है कि इसे कहां से यूज किया जा रहा है।

40 हजार सर्वर्स में मारी है सेंध- हैकर
दी वॉशिंगटन पोस्ट ने लीजन हैकर ग्रुप के सदस्य से बातचीत की है। उन्होंने ऐन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सॉफ्टवेयर के जरिए बताया है कि वो किसी राजनीतिक दल के लिए काम नहीं करते हैं। उन्होंने अपने उद्देश्य के बारे में बताया है और कहा है, 'जितना संभव हो सके संवेदनशील जानकारियां सार्वजनिक करना है'।

Share This News :