Home > राज्यो से ,slider news,
भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, तालाब बनी दिल्ली

 à¤°à¤¾à¤œà¤§à¤¾à¤¨à¥€ दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में रविवार की सुबह भारी बारिश के साथ हुई। खासतौर पर राजधानी दिल्ली के कई इलाकों से जल जमाव की तस्वीरें और वीडियो सामने आए। 3 घंटों की बारिश में राजधानी दिल्ली तालाब बन गई। मिंटो पुल के नीचे पानी में डूबने से एक शख्स की मौत हो गई। वहीं आईटीओ रोड़ पर नाले पर बना मकान बह गया। (नीचे देखें वीडियो) बारिश से तापमान में गिरावट आई है और गर्मी से जूझ रहे दिल्लीवासियों ने राहत की सांस भी ली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज दिनभर में बारिश का दौर जारी रह सकता है। IMD ने हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में अगले 3 दिन भारी बारिश हो सकती है। इसी तरह पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इस बीच, मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में आंधी, तूफान और बिजली की चमक के साथ बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। ये जिले हैं - बुलंदशहर, संभल, बदायूं, बरेली, कासगंज, एटा, फर्रुखाबाद, शाहजहाँपुर, सीतापुर, हरदोई, मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, अयोध्या, अमेठी, अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, आजमगढ़, गोरखपुर, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, मऊ, गाजीपुर, महाराजगंज, देवरिया, बलिया, कुशीनगर।

 

 

 

वहीं स्कायमेट के अनुसार, आने वाले दिनों में मानसून पंजाब, हरियाणा और दिल्ली को अच्छे से भिगोने वाला है। इस दौरान मानसून की सक्रियता उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में होगी। हालांकि राजस्थान को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। लद्दाख और जम्मू कश्मीर में भी अधिक वर्षा की संभावना नजर नहीं आ रही है।

मैदानी भागों में 19 से लेकर 21 जुलाई के बीच कुछ हिस्सों पर भारी बारिश का अनुमान है। उम्मीद है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अच्छी वर्षा होगी। इन सभी क्षेत्रों में कई जगहों पर मध्यम से भारी मॉनसून वर्षा कई दिनों के दौरान होगी। जबकि लद्दाख और राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

 
 

Share This News :