Home > राज्यो से ,slider news,
अमरनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक

 à¤‡à¤¸ साल अमरनाथ यात्रा नहीं होगी। आखिरकार अब यह तय हो गया है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने निर्णय ले लिया है। इसके तहत अब इस वर्ष अमरनाथ यात्रा निरस्‍त कर दी गई है लेकिन छड़ी मुबारक का पूजन होगा। जम्मू और कश्मीर सरकार के राजभवन से जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना के चलते पनपी परिस्थितियों के आधार पर श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने निर्णय लिया कि इस वर्ष की श्री अमरनाथजी यात्रा को आयोजित करना और संचालन करना उचित नहीं है। आदेश में यात्रा को रद्द करने की घोषणा करने पर खेद भी व्यक्त किया गया है। इससे पहले जम्‍मू-कश्‍मीर प्रशासन ने 21 जुलाई से यात्रा आरंभ किए जाने की संभावना जताई थी। इसमें यह अनुमान था कि रोज केवल 500 यात्रियों को जाने की अनुमति होगी। इस सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट ने भी एक सब-कमेटी गठित की थी। कमेटी की बैठक की अध्‍यक्षता मुख्‍य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्‍यम ने की थी। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के चलते इस साल बाबा अमरनाथ की यात्रा का आयोजन नहीं होगा। फिलहाल यात्रा को टाल दिया गया है।

Share This News :