Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कांग्रेस विधायक ने किया लॉकडाउन का विरोध, नरोत्तम मिश्रा ने कहा...

भोपाल। कांग्रेस विधायक(Congress MLA) आरिफ मसूद ने बकरीद के दौरान भोपाल में लॉकडाउन का विरोध किया है। जिसको लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आरिफ मसूद(Arif Masoo) पर निशाना साधा है।

नरोत्तम मिश्रा(Narottam Mishra) ने कहा कि हर विषय पर राजनीति करना ठीक नहीं है। लोगों की जान बचाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार जो कर रही है जनता के लिए कर रही है। सरकार निर्णय त्योहार और धर्म के आधार पर नहीं लेती। 

आरिफ मसूद का कहना था कि कोरोना का डर दिखाकर त्योहारों के समय बेवजह लॉकडाउन लगाना ठीक नहीं है। उन्होंने इस फैसले के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है। 

वहीं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा(PC Sharma) ने आरिफ मसूद के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी तैयारी के लॉकडाउन लगा रही है। पीसी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में हालात चिंताजनक है। 

आपको बता दे कि कल रात 8 बजे से 4 अगस्त सुबह 10 बजे से राजधानी भोपाल में संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। बुधवार को रिकार्ड 196 संक्रमित मरीज मिलने के बाद लॉकडाउन का फैसला लिया गया। लॉकडाउन के बारे में गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी दी। गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने बताया कि 24 जुलाई रात आठ बजे से लॉकडाउन लागू कर दिया जाएगा। 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि इस दौरान मेडिकल सेवा, दूध की दुकान,सरकारी राशन की दुकान खुली रहेंगी। उनके अनुसार सरकारी राशन की दुकानों से भी कहा गया है कि वह 23 और 24 जुलाई यानि 2 दिन में राशन बांट दें। लॉकडाउन के दौरान भोपाल आना और जाना दोनों प्रतिबंधित रहेगा। आवागमन के लिए पहले की तरह ही पास जारी किए जाएंगे। 

 

 

Share This News :