Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृहमंत्री ने गरीबों को बांटी खाद्य सामग्री

ग्वालियर :  गृह , जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज दतिया नगर की शिशु वाटिका पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने सेनेटाइजर से लोगों के हाथ धुलवाए और उनका हालचाल जाना। उन्होंने लोगों से कहा कि राज्य सरकार उनके साथ है और जरूरतमंदों की हर संभव मदद करेगी। आपने किला चौक पर पौधा भी रोपा। 

 à¤—ृह मंत्री ने गढ़ी एवं डोगरपुर में प्रवासी मजदूरों को संबल योजना के पंजीयन प्रमाण-पत्र बांटे। आपने जरूरतमंद परिवारों के सेनेटाइजर से हाथ धुलवाएं एवं उन्हें राहत सामग्री भी बांटी। आपने उन्हें रोपने के लिए पौधे भी वितरित किए। गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी मंत्री का डोगरपुर में आत्मीय स्वागत किया गया। 

 à¤®à¤‚त्री डॉ. मिश्रा के साथ सर्वश्री सुरेन्द्र बुधोलिया, प्रदीप अग्रवाल, आशाराम अहिवार, प्रशांत ढेंगुला, योगेश सक्सेना, सतीश यादव, राजू त्यागी, अतुल भूरे चैधरी, विनय यादव, पुष्पेन्द्र रावत, अमित महाजन, सुनील दुवे, मुकेश यादव, सुभाष अग्रवाल, सैयद अली जैदी, श्रीमती रामलली दांगी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दतिया श्री गिर्राज दुवे उपस्थित थे। 

Share This News :