Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, राफेल आने से तीन जगह होगा मातम

राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप भारत पहुंच गई है। थोड़ी देर में ये विमान अंबाला एयरबेस पर लैंड करेंगे। इसे लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राफेल को लेकर बगैर नाम लिए कांग्रेस पर हमला बोला है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार उन्होंने कहा कि आज राफेल की गर्जन से हिंदुस्तान का आसमान और देश का माथा गौरव से गौरवान्वित होगा। मातम होगा तो केवल तीन जगह चीन, पाकिस्तान और उनके यहां जो सुबह से ट्वीट कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग रोज सुबह उठकर कभी सेना का मनोबल गिराते हैं। कभी देश के सम्मान और स्वाभिमान को आहत करते हैं, अच्छा होगा अगर ऐसे लोग किसी दूसरे देश की नागरिकता ले लें। 

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि बुधवार को यहां पांच राफेल लड़ाकू विमानों का आगमन ऐतिहासिक होगा। विज ने समाचार एजेंसी एएनआइ से कहा, 'आज, लड़ाकू विमानों के किंग अंबाला पहुंचेंगे। लोगों को राफेल फाइटर जेट्स के आने का इंतजार है। यदि कोरोना वायरस नहीं होता , तो वे उत्सव के साथ लड़ाकू विमानों का स्वागत करते। यह रक्षा की दृष्टि से एक बड़ी उपलब्धि है। हमारे दुश्मनों के लिए, सिर्फ राफेल नाम ही उन्हें डराने के लिए काफी है।'

Share This News :