Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
दिग्गी के `राम राग` पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का पलटवार

भोपाल: राममंदिर भूमिपूजन से पहले मध्य प्रदेश में सियासत गरमा गई है. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राम मंदिर के मुहूर्त पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है. नरोत्तम मिश्रा ने कबीर के दोहे के जरिए दिग्विजय पर निशाना साधते हुए कहा,"कबीरदास की उलटी वाणी, बरसे कंबल-भीगे पानी. ठीक इसी तरह जब कांग्रेस के लोग बोलते हैं उल्टा ही बोलते हैं.''गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग अच्छे में भी बुराई निकालते हैं. उन्होंने काग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि आलोचना में ही सही, कम से कम राम नाम तो लिया. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं की वजह से राममंदिर शिलान्यास में लेट हुआ हैइसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के रामसेतू के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े करने को लेकर तंज कसा. कांग्रेस पर चौपाई के जरिए तंज कसते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा,''निर्मल जन सो मोही पावा, मोही कपट-छल छिद्र ना भावा. कांग्रेसी लोग छल छोड़कर राम का नाम लें तो उद्धार होगा.''

Share This News :