Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नरोत्तम की पुलिस पर भड़के कैलाश, कहा - .....

भोपाल. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपनी ही सरकार के खिलाफ गुस्से में हैं। विजयवर्गीय एमपपी पुलिस को आड़े हाथों लेते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से शिकायत की है और कहा है कि उन्हें समझाइये।

दरअसल, मामला गुरुवार का है। अयोध्या में भूमि पूजन के बाद देश के अधिकांश हिस्सों में उत्सव का माहौल था। कई जगह लोग घरों से बाहर निकलकर खुशियां मना रहे थे। वहीं एमपी के खरगोन में भी लोग घर से बाहर निकलकर खुशियां मना रहे थे, लेकिन सराफा बाजार में पुलिस ने ऐसा करने से युवकों को रोका, यही नहीं उनकी पिटाई भी कीपुलिस की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल देखने के बाद कैलाश विजयवर्गीय भड़क गए और प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Share This News :