Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सीएम शिवाराज ने किया ध्वजारोहण, जानें CM के संबोधन की कुछ बड़ी बातें

भोपाल: आज देश कोरोना संकट के बीच 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। वहीं राजधानी भोपाल में 74वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाल परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया। इस दौरान सीएम ने कहा कि रामराज्य महात्मा गांधी का सपना और गांधी जी के सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई एतिहासिक फैसले लिए है। इसके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन ने कहा कि गरीबों को उनका हक मिलेगा, शिवराज ने कहा है कि ये 962 का भारत नहीं है, दुश्मनों को हमारे जवान मुंहतोड़ जवाब देते हैं और देते रहेंगे।  

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शौर्य स्मारक पहुंचे, वहां उन्होंने भारत माता की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर वन्देमातरम् का गायन हुआ और भारतमाता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वहां मौजूद मूर्तिकारों से भी मुख्यमंत्री शिवराज ने भेंट की। वहीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम शिवराज ने क्या बड़ी बातें कि आइए जानते हैं....

 

- ग्रामीण और शहरी पथ विक्रेताओं को 10 हजार रुपए देकर उनका रोजगार रूकने नहीं देंगे। 

 

- सीएम शिवराज ने कहा वन नेशन वन राशन कार्ड को असली जामा पहनाया। 

 

- गरीब की थाली रहे ना कभी खाली ये हमारा संकल्प है।ग्रामीण और शहरी पथ विक्रेताओं को 10 हजार रुपए देकर उनका रोजगार रूकने नहीं देंगे। 

 

- सीएम शिवराज ने कहा वन नेशन वन राशन कार्ड को असली जामा पहनाया। 

 

- गरीब की थाली रहे ना कभी खाली ये हमारा संकल्प है।

Share This News :