Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नरोत्तम मिश्रा ने सर्वोच्च न्यायलय के नोटिस पर दिया बयान

भोपाल। सर्वोच्च न्यायलय द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को मिले नोटिस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा की शिवराज सरकार में 14 मंत्रियोंं को अयोग्य ठहराने वाले विधायक को यह जान-समझ लेना चाहिए कि वे सभी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद मंत्री बने हैं।अयोग्यता का सवाल तब खड़ा होता है जब वे सदन का सदस्य बने रहते। पता नहीं वे क्यों न्यायालय का समय बर्बाद कर रहे हैं।

 

दिग्विजय पर कसा तंज 

 

उन्होंने दिग्विजय सिंह द्वारा बासमती के जीआई टैग को लेकर धरने पर बैठने वाले बयान पर प्रतिक्रियादी दी। उन्होंने कहा की प्रदेश के एक पूर्व मुख्यमंत्री कह रहे है की प्रदेश को बासमती का दर्जा नही मिले, एक पूर्व मुख्यमंत्री कह रहे है कि सीएम शिवराज हमारे साथ धरने पर बैठे। उन्होंने तंज कस्ते हुए कहा की कांग्रेसी दो मुंह की राजनीति करते है। ये लोग जनता को बेवकूफ समझते है। इसलिए कांग्रेस अब अंत की ओर जा रही है।  

 

दिग्विजय सिंह और कमलनाथ का विरोध होना था 

 

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के इंदौर पर कांग्रेसियों द्वारा किये गए विरोध पर कहा की कांग्रेस कार्यकर्ता जैसे -तैसे भाजपा से जीत कर 2 से 4 सीटें ज्यादा ले आए। उस खड़ी फसल भोपाल में बैठे नेताओं ने खत्म कर दी। इसलिए दिग्विजय सिंह और कमलनाथ का विरोध होना था । 

Share This News :