Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
प्रदेश के हर एक परिवार को विकास की धारा से जोड़ा जाएगा डॉ नरोत्तम मिश्रा

शनिवार को प्रदेश के गृह जेल विधि विधाई एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की ओर से अनेक कार्यक्रमों में भाग लिया गया। वहीं दतिया आने से पूर्व उनकी ओर से पीताम्बरा माई के दर्शन कि ए गए इसके पश्चात स्थानीय लोगों की समस्याएं सुने उन समस्याओं का निराकरण करने का आश्वसन दिया गया।

 

वृंदावन धाम में नगर पालिका दतिया के द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर निधि योजना के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए जहां पर उन्होंने 20 लाख रुपये के चेक वितरण कि ए और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है भारतीय जनता पार्टी ने कहा था जम्मू कश्मीर हमारा है तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने धारा 370 और 35ं हटाकर कश्मीर को देश की विचारधारा से जोड़ दिया है। उसी तरह भारतीय जनता पार्टी ने कहा था राम लला हम जाएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे तो देखो मंदिर बनने जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारत देश के अंदर कांग्रेश एक येसी पार्टी भी है जो लिखित में झूठ बोलती है कांग्रेस पार्टी ने अपने वचन पत्र में कहा था कि प्रदेश कांग्रेस सरकार बनेगी तो मध्य प्रदेश के सभी कि सानों का दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। प्रदेश के सभी युवाओं को ?4000 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता प्रीति महीने देंगे प्रदेश की सभी छात्राओं को 12वीं पास करने पर स्कू टी प्रदान की जाएगी।

Share This News :