Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नरोत्तम मिश्रा का तंज, कांग्रेस स्कूल में सिर्फ गांधी परिवार के बच्चे

कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर पार्टी के भीतर बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच, सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो रही है, ताकि पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव किया जा सके। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले मध्यप्रदेश के गृह मंत्री और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस एक ऐसा स्कूल है, जहां हेडमास्टर का बच्चा ही टॉप करता है। 

नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा, कांग्रेस में कई योग्य उम्मीदवार हैं, (पार्टी प्रमुख के पद के लिए) जैसे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रेहान वाड्रा और मीरा वाड्रा। कांग्रेस के सदस्यों को समझना चाहिए कि कांग्रेस उस स्कूल की तरह है जहां केवल हेडमास्टर का बच्चा ही कक्षा में टॉप करता है। 

Share This News :