Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
Madhya Pradesh में Sunday को लेकर, गृह मंत्री ने किया ऐलान

एमपी में कोरोना की रफ्तार अब बढ़ गई है। इस बीच गृह मंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। अनलॉक 4 में अब एमपी पूरी तरह से अनलॉक रहेगा। सिर्फ कंटेनमेंट जोन में पाबंदियां रहेंगी। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ऐलान किया है कि एमपी में अब रविवार को लॉकडाउन नहीं रहेगा। बाकी दिनों की तरह ही अब पूरे बाजार खुलेंगे।

 

 

मंगलवार से पूरे देश में अनलॉक-4 के गाइडलाइन लागू हो जाएंगे। उससे पहले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि रविवार का लॉकडाउन भी आज से प्रदेश में नहीं रहेगा। अब कोई भी लॉकडाउन प्रदेश में केंद्र से बिना पूछे नहीं होगा। बिना केंद्र से अनुमति लिए अगर कोई सीधा लॉकडाउन करता है, तो उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। गृह मंत्री ने कहा कि अब सिर्फ कंटेनमेंट जोन में ही लॉकडाउन लागू होगा, इसके सिवा प्रदेश में कहीं कोई लॉकडाउन नहीं होगा।

Share This News :