Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
भाजपा के 'पांच' शीर्ष नेताओं में आया सिंधिया का नाम...?

मध्यप्रदेश की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी का ही बोलबाला है। परंतु आजकल जिन पांच बड़े नेताओं को मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल के सभी सदस्य सूर्य नमस्कार की मुद्रा में प्रणाम करते हैं, उनमें सबसे पहला नाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, दूसरा नाम गृहमंत्री अमित शाह, तीसरा नाम केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर, चौथा नाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पांचवां नाम केवल राज्यसभा सदस्य महाराजा ज्योतिरादित्य सिंधिया का है। उल्लेखनीय है सभी मंत्रियों ने इन्हीं पांच नेताओं के एक साथ  फोटोफ्रेम जुड़वा कर अपने-अपने ड्राइंग रूम में लगा रखे हैं। जब इस विषय में एक मंत्री से किसी पत्रकार द्वारा यह सवाल पूछा गया कि 'महाराजा' तो अभी-अभी पार्टी आए हैं, बाकी तो सब पुराने नेता हैं, तो उक्त मंत्री ने दो टूक जवाब दिया आपको पता नहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया की दादी स्व. राजमाता सिंधिया ही भाजपा की जन्मदाता है, जिनके महाराज पोते हैं। उक्त मंत्री ने आगे कहा कि भाई सिंधिया भाजपा में नहीं आते तो क्या हमारी सरकार बनती, कैसी बात करते हो। इसलिए आज सिंधिया जी भी उतने ही पूज्य है, जितने अमित शाह और शिवराज सिंह चौहान, इसलिए इन पांचों को हमने एक साथ लगाया है, रोज प्रणाम करते हैं। उल्लेखनीय है उपरोक्त वाक्या कृषि मंत्री कमल पटेल को लेकर नहीं लिखा गया है। 

 

 

Share This News :