Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
भाजपा के इस बड़े नेता ने ली काँग्रेस की सदस्यता

भोपाल। ग्वालियर के भाजपा नेता और पूर्व मंत्री डॉ सतीश सिकरवार समर्थकों के साथ मंगलवार को पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ से मिलने पहुंचे। इस दौरान कमल नाथ ने तिरंगा दुप्पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया और सभी को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस में प्रवेश पर उनका स्वागत है। पिछले विधानसभा चुनाव में डॉ सिकरवार ग्वालियर पूर्व सीट से भाजपा के प्रत्याशी थे।भाजपा के 2 पूर्व मंत्री भी कमल नाथ के संपर्क में हैं। यह दोनों पूर्व मंत्री सतीश सिकरवार के बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। भाजपा संगठन के पास दोनों पूर्व मंत्रियों के नाम पहुंच गए हैं, जिससे भाजपा में खलबली मची हुई है। अब दोनों पूर्व मंत्रियों को मनाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को केवल सतीश सिकरवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराने पर फोकस रहेगा।

 

 

Share This News :