Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कांग्रेस पर बरसे नरोत्तम मिश्रा, कहा- ....

भोपाल. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किसान खुदकुशी पर सियासत को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस किसानों से कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं कर पाई, अब इस मुद्दे पर सियासत कर रही है।नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मंत्री गोविंद सिंह की पदयात्रा को लेकर भी उन्हें आड़े हाथ लिया। गृह मंत्री के मुताबिक वो अपनी सरकार के समय प्रदेश में अवैध खनन नहीं रोक पाए, अब पदयात्रा क्यों निकाल रहे हैं, ये पूरा प्रदेश जानता हैं।

Share This News :