Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सीएम शिवराज उपचुनाव वाले जिलों को देंगे ...

भोपाल। मध्यप्रदेश में उपचुनाव वाले जिलों में सीएम शिवराज सरकार बड़ी सौगातें देने जा रहे हैं। इसे उप चुनाव के अघोषित प्रचार के तौर पर भी देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 9 से 14 सितंबर तक चुनाव वाले जिलों का दौरा कर करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपचुनाव जनता को अच्छे दिनों का एहसास कराएंगे। कांग्रेस ने आरोप लगाए है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा सरकारी खर्चे पर बीजेपी का प्रचार है। वहीं बीजेपी इसे सरकार की और से जनता के लिए सौगात बता रही है। कब कहां पर कितने की मिलेगी सौगात 09 सितम्बर को आगर मालवा और हाटपिपल्या जिला देवास में करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन10 को दिमनी, अम्बाह और मेहगाँव का दौरा दिमनी में करीब 71 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण होगा।अम्बाह में करीब 62 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 21 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण होगा। भिण्ड के मेहगॉंव में करीब 204 करोड़ का भूमिपूजन और 7 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण होगा।

Share This News :