Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
उपचुनाव में जीत के लिए CM शिवराज का नया प्लान

मध्य प्रदेश में जल्द ही 27 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ये उपचुनाव काफी अहम हैं, क्योंकि अगर बीजेपी को इसमें करारी शिकस्त मिली, तो सीएम शिवराज सिंह चौहान की कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी। इसको देखते हुए शिवराज सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसके तहत आचार संहिता लागू होने से पहले राज्य सरकार उपचुनाव वाले जिलों के लिए बंपर घोषणाएं कर रही है। ऐसे में वहां पर करीब 1600 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास और 1000 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण होगा।

Share This News :