Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
उपचुनाव: ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ से अचानक क्यों दूर हो गए बीजेपी के 'संकटमोचक'!

भोपाल. मध्य प्रदेश में जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं। बीजेपी और कॉंग्रेस पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई हैं। सरकार बदलने के बाद सबसे ज्यादा सिंधिया समर्थकों की सीटों पर उपचुनाव होना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर संगठन के पदाधिकारी पूरी ताकत के साथ मैदान में आ गये है तो पूर्व सीएम कमलनाथ सहित कांग्रेस की एक टीम ग्वालियर चंबल में केम्प किये हुए है। पर इस पूरी कवायद में ग्वालियर क्षेत्र से आने वाले और बीजेपी का संकटमोचक नरोत्तम मिश्रा कही गायब दिखाई दे रहे हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सत्ता परिवर्तन े समय भी बहुत सक्रिय थे पर आजकल वह ग्वालियर-चंबल से दूर दूर नजर आ रहे हैं।

 

नरोत्तम मिश्रा ने ग्वालियर अंचल में सत्त बदलने के साथ ही सबसे पहले बीजेपी के नाराज नेताओं को मनाने की शुरुआत की थी वह सबसे पहले पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा से मिलने पहुंचे थे इसके साथ ही कई बड़े नेताओं की नाराजगी को लेकर मनाने का दौर चला पर अब नरोत्तम दूर हैं और बीजेपी के दूसरे दिग्गजों ने उपचुनाव के लिए ग्वालियर चंबल में मोर्चा संभाल लिया है। अब राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट है कि नरोत्तम मिश्रा उप चुनाव से खुद दूर हो गए हैं, या जान बूझकर उन्हें वहां दूर कर दिया गया है। फिलहाल ग्वालियर-चंबल में 16 सीटों पर उपचुनाव हैं। ऐसे में उनका दूर होना कई सवाल भी खड़ा कर रहा है। हालांकि पार्टी के दिग्गज नेता और खुद नरोत्तम मिश्रा इन खबरों का खंडन कर देते हैं।

Share This News :