Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
चुनाव प्रचार:जैसा दतिया का विकास हुआ, तीन साल में वैसा डबरा का भी करके दिखाएंगे: शिवराज

किसानों का कर्जा माफ करने की कहकर सरकार बनाने वाले कमलनाथ ने कर्जा तो माफ किया नहीं, उल्टे गरीबों के लिए हमने जो योजनाएं शुरु की उन्हें कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया। गरीब जनता का इसमे क्या दोष था। कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ धोखा किया। यह बात शुक्रवार को डबरा में स्टेडियम ग्राउंड पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। दतिया को संभाग में विकास का रोल मॉडल बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसा विकास दतिया का हुआ है, वैसा ही तीन साल में डबरा का करवाकर देंगे।

 

मालूम हो कि सीएम ने करैरा और पोहरी की सभाओं में भी दतिया के विकास मॉडल की बात मंच से कही। इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मंत्री इमरती देवी ने 100 बिस्तरों वाले सिविल अस्पताल के उन्नयन सहित स्टेडियम ग्राउंड, ग्रामीण् क्षेत्रों की सड़कों सहित 166.11 करोड़ के निर्माण कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

 

इस दौरान जिला ग्रामीण अध्यक्ष कौशल शर्मा, विपिन आनंद, जयेंद्र गुर्जर, जितेंद्र गुप्ता, कप्तान सिंह, मनोज पंडा, जवाहर सिंह रावत, वीरेद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान डॉ मिश्रा ने डबरा विस से संभावित प्रत्याशी और मंत्री इमरती देवी का नया नामकरण करते हुए नानी नाम रख दिया। उन्होनें कार्यकर्ताओं से भी अपील करते हुए कहा कि यह नाम बहुत ही प्यारा नाम है, सभी आसानी से जुड़ जाएंगे। इसलिए आज से ही सभी उन्हें नानी कहें।

Share This News :