Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृहमंत्री मिश्रा ने कहा दी यह बड़ी बात

भोपाल. मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की गहमा-गहमी के बीच बीजेपी और कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी जारी है. इसी क्रम में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस (Congress) अब एक डूबता हुआ जहाज है. यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी में अब कोई भी नहीं रहना चाहता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता माने या न माने पर पार्टी में भगदड़ की स्थिति बनी हुई है. दरअसल, टिकट वितरण के बाद कांग्रेस में फैले असंतोष पर नरोत्तम मिश्रा ने यह बयान दिया है. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी निशाना साधा है.

Share This News :