Homeराज्यो से ,slider news,
मुलायम ने दिया सुलह का फॉर्मूला

नई दिल्ली! à¤‰à¤¤à¥à¤¤à¤° प्रदेश की राजधानी लखनऊ पर इस वक्त पूरे देश की नजर है. अखिलेश यादव मुलायम से मिले. मुलाकात के बाद सुलह का फॉर्मूला सामने आया. ये तय हो गया कि शिवपाल यादव प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे लेकिन टिकट बंटवारे में अखिलेश का भी दखल होगा. अखिलेश मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए गए मंत्रियों की वापसी होगी. इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कह दिया था कि वह सभी पद और विभाग छोड़ने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि टिकट पर फैसले का अधिकार मेरे पास रहे.

अखिलेश ने ये भी कहा कि जिस कुर्सी पर बैठा हूं, शायद उसी वजह से झगड़ा है. इसलिए सभी पद छोड़ने के लिए तैयार हूं. उन्होंने साफ किया कि झगड़ा उनकी वजह से नहीं पद की वजह से है. अखिलेश ने ये भी कहा कि उनके और मुलायम सिंह यादव के बीच कोई नहीं आ सकता.

शुक्रवार सुबह पहले शिवपाल यादव और फिर अखिलेश मुलायम सिंह यादव से मिले. इसके बाद मुलायम सिंह पार्टी दफ्तर पहुंचे. मुलायम सिंह ने कहा कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है. गायत्री प्रजापति के खिलाफ हुई कार्रवाई को भी रद्द करने का मुलायम ने ऐलान किया. CM अखिलेश यादव के फैसले को पलटते हुए मुलायम ने ऐलान किया कि गायत्री प्रजापति फिर से मंत्री बनाए जाएंगे!

Share This News :