Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कांग्रेस के डॉ. सतीश सिकरवार ग्वालियर पूर्व से उम्मीदवार घोषित

भोपाल. मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों का नाम है। वहीं हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले सतीश सिकरवार और पारूल साहू को भी उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले कांग्रेस में 15 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। बता दें कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने हाल ही में दिल्ली का दौरा किया था इसके बाद से ही माना जा रहा था कि कांग्रेस जल्द ही उम्मीदवारों की दूसरी सूची घोषित कर सकती है।

 

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट

 

सीट प्रत्याशी का नाम जिला

जौरा पंकज उपाध्याय मुरैना

सुमावली अजब कुशवाहा मुरैना

ग्वालियर पूर्व सतीश सिकरवार ग्वालियर

पोहरी हरिबल्लभ शुक्ला शिवपुरी

मुंगावली कन्हैया राम लोधी अशोकनगर

सुरखी पारुल साहू सागर

मांधाता उत्तम राज नारायण सिंह खंडवा

बदनावर अभिषेक सिंह धार

सुवासरा राकेश पाटीदार मंदसौर 

कई दिनों की कवायद के बाद रविवार को कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। अब तक कुल 24 उम्मीदवारों के नाम पार्टी तय कर चुकी है, लेकिन मेहगांव, बड़ामलहरा, मुरैना और ब्यावरा पर अभी नाम तय नहीं हुए हैं। यहां पर कई दावेदारों के होने के कारण लिस्ट तय करने में देरी हो रही है। इस बार भी पार्टी ने टिकट देते समय जातीय समीकरण के साथ अन्य कारणों को ध्यान में रखा है।

 

 

Share This News :