Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
बड़ी-बड़ी घोषणाएं करने वाले अब बहा रहे हैं घड़ियाल आंसू- नरोत्तम मिश्रा

प्रदेश में उपचुनाव के ऐलान के बाद नेताओं का एक दूसरे पर हमला जारी है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधत हुए कहा कि अपनी घोषणापत्र में बड़ी-बड़ी घोषणाएं करने वाले अब घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। भाजपा को कोसने की बजाय अगर 15 महीने में उन्होंने कोई कार्य किया होता तो आज इसकी जरूरत नहीं होती। कांग्रेस ने सत्ता में होने के बाद भी तब वादा पूरा नहीं किया था। किसानों की कर्ज माफी और अतिथि विद्वानों के नाम पर ट्वीट करके अब राजनीति कर रहे हैं जबकि सत्ता में रहते हुए उन्होंने उनके लिए कुछ नहीं किया। जनता इनका चेहरा जान चुकी है। डॉ. मिश्रा ने बुधवार को मीडिया से चर्चा के दौरान यह बात कही।

इधर उपचुनाव में मंगलवार के अजीब संयोग के सवाल पर जवाब देते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस मैं अगर सब इतना ही मंगल था तो ऐसा अमंगल होता ही नहीं। हम भी हनुमान भक्त हैं। बाकी यह हनुमान ही तय करेंगे कि इस उपचुनाव में किसका मंगल होना है और किसका अमंगल। डॉ. मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ खुद कह रहे हैं कि वह खुद को जानते हैं। जनता भी उन्हें जान चुकी है। हालांकि 10 नवंबर को जब उपचुनाव के नतीजे आएंगे। तब कमलनाथ खुद को जान जाएंगे।

कोरोना से बचने मास्क सबसे बेहतर उपाय :

वही कोरोना पर बोलते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में रिकवरी रेट में काफी सुधार आया है। अगर आने वाले 15 दिनों में स्थिति ऐसी बनी रही तो यह सुखद अनुभव है अन्यथा इस पर पुनर्विचार किया जाएगा। वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना के इस संक्रमण काल में मास्क सबसे बेहतर उपाय है। हमें मास्क लगाना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करना चहिए।

Share This News :