Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को कहा 'चेतुआ , जानें इसकी वजह

भोपाल. प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों (Assembly by Election) पर हो रहे उपचुनाव के इस माहौल में नेता अब राजनीति की शुचिता, अपनी जु़ंबान और भाषा पर संयम सब खोते जा रहे हैं. राजनेताओं की भाषा और निशाना दोनों उग्र होने लगे हैं. प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज पीसीसी चीफ कमलनाथ (Kamalnath) को चेतुआ की संज्ञा दे दी.

मिश्रा ने पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ के अनूपपुर दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कमलनाथ चेतुआ की तरह हो गए हैं. जिस तरह फसल कटाई के समय खेतों में फसल काटने चेतुआ साल में एक बार आते हैं. और उसके बाद साल भर गायब रहते हैं. उसी तरह कमलनाथ उपचुनाव में उपचुनाव वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं. इसके बाद दिखाई नहीं देंगे.

Share This News :