Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
MP उपचुनाव 2020- कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, इन्हें बनाया उम्मीदवार

मध्यप्रदेश (MP) कांग्रेस (Congress) ने उपचुनाव (By-election) के लिए प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है, इसमें चार प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। ये लिस्ट दिल्ली हाईकमान के चर्चा के बाद जारी की गई है।। आज तीसरी लिस्ट में 4 नामों का ऐलान घोषणा हुई है और अब सिर्फ ब्यावरा सीट पर प्रत्याशी का नाम घोषित होना बाकी है।

 

आज जारी तीसरी लिस्ट में मुरैना से राकेश मवई, मेहगांव से हेमंत कटारे, मलहरा से राम सिया भारती और बदनावर से कमल पटेल के नामों की घोषणा हुई है। बता दें कि धार जिले की बदनावर सीट (Bandnawar Seat) पर होने वाले उपचुनाव (By-election) के लिए कांग्रेस (Congress) ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है| युवा नेता डॉ. अभिषेक सिंह राठौर टिंकू बना की जगह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलसिंह पटेल (Kamal singh Patel) को प्रत्याशी बनाया गया है।

 

कांग्रेस की दूसरी सूची में 9 प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी, उस लिस्ट मेें बदनावर विधानसभा सीट से अभिषेक टिंकू को टिकिट दिया गया था। कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी अभिषेक टिंकू को टिकट मिलने के बाद से ही पार्टी के अंदर विरोध के स्वर उठने लगे थे और मामला भोपाल तक पहुँच गया था। इस पर चर्चा के लिए कमलनाथ व दिग्विजय सिंह ने उन्हें भोपाल बुलाया था जहां उन्हें सर्वे के आधार पर प्रत्याशी बदलने के बारे में बताया गया। जिसके बाद से ही इस सीट पर प्रत्याशी बदलने की चर्चा तेज हो गई थी और आज इसपर आधिकारिक रूप से मुहर भी लग गई।

Share This News :