Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
MP के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान- 'राहुल गांधी को इतना हाई-क्वालिटी का नशा कहां से मिलता है?'

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला किया है. राहुल गांधी ने किसानों की आमदनी और भारत का चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद पर मोदी सरकार के रुख को निशाना बनाया था, जिसके बाद मिश्रा ने गुरुवार को उन्हें लेकर यह बयान दिया. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, '10 दिनों में लोनमाफी, चीन को 15 मिनट में बाहर कर देना. जिन्होंने उन्हें (राहुल गांधी) को सिखाया है, उन्हें सैल्यूट करता हूं. उन्हें इतना हाई-क्वालिटी का नशा कहां से मिला?'

दरअसल, राहुल गांधी ने बुधवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक जनसभा में चीन के साथ महीनों से चल रहे विवाद को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था, 'कायर प्रधानमंत्री कहते हैं कि किसी ने हमारी जमीन नहीं ली है. आज दुनिया में एक ही ऐसा देश है, जिसकी जमीन पर किसी दूसरे देश ने कब्जा जमाया है. भारत ऐसा अकेला देश है, जहां एक दूसरा देश आया और 1200 वर्ग किलोमीटर की जमीन पर कब्जा जमा लिया. पीएम मोदी खुद को 'देशभक्त' बुलाते हैं और पूरे देश को पता है कि चीनी शक्तियां हमारे क्षेत्र में हैं, कैसे देशभक्त हैं वो? अगर हमारी सरकार होती तो हमने चीन को 15 मिनट के भीतर उठाकर बाहर फेंक दिया होता.'

Share This News :