Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
महिला होमगार्ड सैनिकों को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा ऐलान

 

भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना संकट के बीच प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस 13 अक्टूबर के अवसर पर होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की अध्यक्षता, नरोत्तम मिश्रा ने इस अवसर पर जिला सेनानी होमगार्ड, भोपाल के नवीन भवन और होमगार्ड मुख्यालय परिसर में नव-निर्मित बहु-उद्देश्यीय हॉल का लोकार्पण किय ।

 

इस अवसर पर गृह और पुलिस विभाग के आला अफसर भी मौजूद रहे :

 

नरोत्तम मिश्रा होमगार्ड मुख्यालय परिसर भोपाल में आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर पहुंचे, इस अवसर पर राज्य-स्तरीय सैनिक सम्मेलन का आयोजन भी किया। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जिला सेनानी होमगार्ड के नवनिर्मित कार्यालय एवं मप्र होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन बहुउद्देशीय सभागृह का उद्घाटन किया। बता दें कि होमगार्ड मुख्यालय में राज्य स्तरीय होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन बल के सैनिक सम्मेलन में शामिल हुआ, इस अवसर पर एसीएस होम राजेश राजोरा जी, डीजीपी विवेक जौहरी जी और स्पेशल डीजी अशोक दोहरे जी भी उपस्थित थे।

Share This News :