Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृहमंत्री ने कमलनाथ सरकार को बताया सदी की सबसे भ्रष्ट सरकार

पूर्व सीएम कमलनाथ 15 माह के शासन में 15 मिनट के लिए ग्वालियर चंबल अंचल में नहीं आए। इस ग्वालियर चंबल अंचल के कारण ही कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे और सबसे अधिक उपेक्षा इसी अंचल की करते रहे। वे अब वोट मांगने आ रहे हैं। ये बात प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कही।

 

वे शुक्रवार को मुरार के अग्रसेन चौक पर भाजपा की सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कमलनाथ पर उम्र हावी हो गई है। वो बोलते-बोलते विषय भूल जाते हैं। कमलनाथ की सरकार सदी की सबसे भ्रष्ट सरकार थी, वल्लभ भवन दलालों का अड्डा बन गया था।

 

सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा- भाजपा हमेशा से विकास में भरोसा रखती है और सत्ता में रहकर विकास ही करती है जबकि कांग्रेस व दूसरे दल जनहित से कोसों दूर रहते हैं।

Share This News :