Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
MP उपचुनाव 2020 : दांव पर मंत्रियों-दिग्गजों की साख, इन सीटों पर रोचक होगा मुकाबला

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 28 सीटों पर उपचुनाव (By-election) हो रहा है। हर सीट महत्वपूर्ण है लेकिन ग्वालियर अंचल (Gwalior Zone) की 6 सीटों पर सभी की निगाहें टिकी है, क्योंकि इन क्षेत्रों में वर्तमान भाजपा (BJP) के प्रदेश सरकार के मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं। खास बात यह है कि मंत्रियों के क्षेत्र पर मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।

 

इससे इन क्षेत्रों में मुकाबला रोचक होता जा रहा है। सीएम से लेकर सभी नेता अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले मंत्रियों के क्षेत्र में बार-बार जा रहे हैं, क्योंकि यदि इन मंत्रियों के साथ ऊंच-नीच होती है तो दिग्गज नेताओं के कद पर भी असर पड़ेगा। इसलिए सभी मंत्रियों के क्षेत्र पर खास नजर है। भाजपा ने उन्हें मंत्रियों व पूर्व विधायकों को प्रत्याशी बनाया है जो कांग्रेस (Congress) से आए हैं। क्योंकि कांग्रेस के उम्मीदवार रहते इन लोगों ने बड़े अंतर से हराया था। ऐसे में भाजपा के नेताओं को जीत के साथ-साथ 2018 के जीत अंतर को भी बनाए रखने का दबाव है। इसलिए भी वह मंत्रियों के क्षेत्र में लगातार दौरे कर रहे हैं।

Share This News :