Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
उपचुनाव नहीं जीते तो मुझे झोला टांगना पड़ेगा

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यदि उप चुनाव नहीं जीते तो मैं मुख्यमंत्री भी नहीं रहूंगा और मुझे मुझे झोला टांगना पड़ेगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान यहां मुरैना के दिग्गज नेता रघुराज सिंह कंसाना के चुनाव प्रचार में आई थी।

शुक्रवार को मुरैना विस खरगपुर भर्राड़ में चुनावी सभा शिवराज सिंह ने कहा, 'उपचुनाव में चुनाव प्रत्याशियों की जीत-हार का नहीं बल्कि सरकार को स्थायित्व देने का है। इसलिए 3 तारीख को आप मुरैना विधानसभा से भाजपा को जिताएं। भाजपा नहीं जीती तो मैं भी सीएम नहीं रहूंगा और मुझे झोला टांगना पड़ेगा।' सीएम शिवराज सिंह ने जनता से कहा कि मुरैना में जितना भी विकास हुआ है, वह भाजपा के 15 वर्ष के कार्यकाल में हुआ है।

Share This News :