Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कांग्रेस ने 15 माह के शासन में प्रदेश का विनाश किया है: डॉ. नरोत्तम मिश्रा

कांग्रेस शासन ने 15 माह में प्रदेश का विनाश किया है, कांग्रेस चाहती तो प्रदेश का विकास कर सकती थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के नेताओं की कभी मंशा ही नहीं रही की वो विकास करें। कांग्रेस की मानसिकता तो आप सभी के सामने है। यह बात गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कही। वह भाजपा प्रत्याशी रक्षा सिरौनिया के समर्थन में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर है। वह सोजना खिरिया, मैथाना पहुज, लहार हवेली आदि गांव पहुंचे, जहां सभाएं लीं।

 

उन्होंने कहा कि अगर देश की बात आए तो कांग्रेस के नेता देश के विरोध में बोलते हैं। देश विरोधी बातें करते हैं। अगर विकास की बात आए, तो कांग्रेस नेता चुप हो जाते हैं। भाजपा ने हमेशा विकास की मानसिकता को आगे बढ़ाया है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में विकास किया है। आज पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश परम वैभव के शिखर पर पहुंच चुका है, विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। इस दौरान भाजपा प्रभारी महेंद्र सिंह यादव, प्रत्याशी रक्षा संतराम सिरौनिया, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बिधौलिया, जगदीश यादव, संतोष लश्करी, अन्नू भारती, अतुल भूरे चौधरी आदि मौजूद रहे।

Share This News :