Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का जुबानी हमला- मंदिर जाते हैं पर मस्जिद और दरगाह क्यों नहीं जाते कमलनाथ

शांति मैरिज गार्डन में मुस्लिम समाज सम्मेलन आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मध्य प्रदेश (Madhya pradesh) के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr. Narottam Mishra) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी (BJP candidate Imrati Devi) सुमन एवं मुस्लिम समुदाय के शहर काजी मुस्लिम धर्म गुरु मुफ़्ती हाफिज आलिम मस्जिदों के सदरो सहित मुस्लिम समाज के वरिष्ठ नागरिक भी मौजूद रहे।

 

मुस्लिम समाज सम्मेलन में पहुंचे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने जमकर कमलनाथ पर हमला बोला और कहा कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ चुनाव के टाइम आते हैं। सभी मंदिरों पर जाते हैं पर मस्जिद और दरगाह क्यों नहीं जाते। बल्कि अन्य राज्यों मैं सभी जगह जाते हैं। यह सोचने वाली बात है क्योंकि उनका मानना है कि मध्यप्रदेश में मुस्लिम समुदाय के जो वोटर हैं। उनके वोट तो वैसे ही मिल जाएंगे।

Share This News :