Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सत्यपाल सिंह सिकरवार के निष्कासन के बाद फूटा समर्थकों का गुस्सा, BJP के झंडे-बैनर में लगाई आग

मध्यप्रदेश उपचुनाव (Madhya Pradesh By-election) की वोटिंग से ठीक 48 घंटे के पहले बीजेपी द्वारा सुमावली (Sumawali Assembly) के पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार (Former MLA Satyapal Sikarwar) को पार्टी से निष्कासित करने से सियासत गर्मा गई है। समर्थकों में भारी गुस्सा फूट पड़ा है। और वे सड़कों पर उतरकर BJP के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है।

 

इस दौरान मुरैना में सिकरवार के समर्थकों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा (VD Sharma) और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) का पुतला फूंका गया।इतना ही नही समर्थकाें ने भाजपा के झंडे और बैनर में आग भी लगा दी। साथ ही भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की है। वहीं पूर्व विधायक के बंगले पर समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है।सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए , जब तक समर्थकों ने पुतला दहन कर दिया था।

Share This News :