Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मप्र उपचुनाव: 28 सीटों पर ऊंट किस करवट बैठेगा..बस कुछ घंटों का और इंतजार

मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों की किस्मत का फैसला मंगलवार यानी 3 नवंबर को ईवीएम मशीनों में कैद हो जाएगा। इसमें ऊंट किस करवट बैठेगा.. इसे लेकर संशय बना हुआ है। उपचुनाव में पीछे होते हुए भी कांग्रेस ने प्रचार-प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ी। भाजपा को इस बात की चिंता है कि भले वो सरकार बचाने में सफल रहे, लेकिन अपेक्षा के अनुरूप सीटें नहीं जीतीं, तो इससे साबित हो जाएगा कि दलबदलुओं से जनता खुश नहीं है। ताजा समीकरणों के अनुसार भाजपा को 13 सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत दिख रही है। वहीं, कांग्रेस को 10 पर। 5 ऐसी सीटें हैं, जिन पर दोनों की टक्कर बनी हुई है। इस बीच सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से स्टार प्रचारक का दर्जा छीनने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग के आदेश पर रोक लगा दी है। हालांकि इससे अब कुछ फायदा नहीं होने वाला है।

Share This News :