Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
MP Exit Poll: बीजेपी मारेगी बाजी, मिल सकती हैं 16-18 सीटें, देखें कांग्रेस का हाल

 à¤®à¤§à¥à¤¯ प्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव के नतीजे तो 10 नवंबर को आएंगे, लेकिन एग्जिट पोल से भाजपा को राहत मिली है। इसके नतीजों के अनुसार, प्रदेश में भाजपा की सरकार बरकरार रहेगी।

कांग्रेस को बहुमत का आंकड़ा नहीं मिल पाएगा। एग्जिट पोल के नतीजों से भाजपा में उत्साह है तो कांग्रेस ने इसे अविश्वसनीय बताया है। आज तक न्यूज चैनल के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 16 से 18 तो कांग्रेस को 10 से 12 सीटें मिल रही हैं। अनुमान जताया गया है कि भाजपा को करीब 46 तो कांग्रेस को करीब 43 फीसद वोट मिलेंगे।

मध्य प्रदेश विधानसभा की दलीय स्थिति

 

भाजपा - 107

 

कांग्रेस - 87

 

बसपा - 02

 

सपा- 01

 

निर्दलीय- 04

 

रिक्त -01

 

कुल सीट- 230

 

बहुमत के लिए जरूरी सीटें- 115

मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव का एग्जिट पोल जारी कर दिया गया है। आज तक चैनल की ओर से जारी एग्जिट पोल में 28 सीटोंं के उपचुनाव में भाजपा को 46 और कांग्रेस को 43 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

Share This News :