Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
एग्जिट पोल के अनुमान आने के बाद सीएम चौहान पार्टी नेताओं से मिले

भोपाल: एक न्यूज चैनल द्वारा किए गए एग्जिट पोल के साथ यह अनुमान लगाया गया है कि मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा के हाल ही में हुए उपचुनावों में सत्तारुढ़ भाजपा 16 से 18 सीटें जीत सकती है. एग्जिट पोल के अनुमान आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को यहां पार्टी नेताओं के साथ एक बैठक की. प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव के तहत तीन नवंबर को मतदान हो चुका है जबकि दस नवंबर को मतों की गणना होगी.भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने शनिवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मतदान का ब्यौरा हासिल किया.

Share This News :