Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कांग्रेस प्रत्याशी सिकरवार की जीत की खुशी में शेविंग कटिंग मुफ्त, बस टॉवल साथ लेकर जाएं

उपचुनाव में प्रत्याशियाें की जीत से उनके समर्थक भी खासा उत्साहित हैं। समर्थक जीत की खुशी भी अपने-अपने अंदाज में व्यक्त कर रहे हैं। एेसे ही ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिंह सिकरवार के समर्थक एक हेयर सेलून संचालक ने ताे नेताजी की जीत की खुशी में शेविंग कटिंग ही मुफ्त करने की घाेषणा कर दी है। हालांकि इसके लिए टॉवल जरूर आपकाे साथ लेकर जाना हाेगा।कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिंह सिकरवार के घर जीत के बाद जश्न का माहाैल है। घर पर समर्थकाें का तांता लगा हुआ है। कुछ समर्थक मिठाईयां बांट रहे हैं ताे काेई आतिशबाजी चला रहा है। एेसे ही उनके एक कट्टर समर्थक सतीश सविता है। इनकी ललितपुर कॉलाेनी शंकर चाैक पर छाेटी सी हेल्य सेलून की दुकान है। सतीश की जीत से खुश हेयर सेलून संचालक ने दुकान के बाहर पर्चा चस्पा करवाया है कि बुधवार काे सुबह दस से शाम चार बजे तक कटिंग शेविंग मुफ्त की जाएगी। हालांकि काेराेना संक्रमण के खतरे काे देखते हुए दुकानदार ने सभी ग्राहकाें से अपील की है कि वह घर से टॉवर जरूर साथ लेकर आएं।

Share This News :