Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जीते सिंधिया समर्थकों को मिला ताज, पर हारे हुए न हो जाएं अनाथ

ग्वालियर चंबल अंचल में हारने वाले सात सिंधिया समर्थकों का हाल कुछ ऐसा ही हो गया है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में रमने से पहले ही चुनावी मैदान में जो हार मिली है, उसने राजनीतिक भविष्य संकट में डाल दिया है। भाजपा में पूर्व में आए बड़े नेताओं का हश्र बताता है कि पार्टी में अपेक्षा अनुरूप पद न पाने और पार्टी की रीति-नीति समझने की लम्बी प्रक्रिया में उलझकर उन्हें मूल पार्टी में वापसी की राह ही पकड़नी पड़ी। हारे हुए इन नेताओं को सरकार और ज्योतिरादित्य सिंधिया की कृपा से निगम-मंडलों से निुयक्ति पाने की राह भी आसान नहीं है क्योंकि इनके समानांतर अंचल में पहले से ही भाजपा के कई कद्दावर नेता पद की आस में हैं जिन्हें उपचुनाव में सिंधिया से अपने वादे की मजबूरी बताकर पार्टी ने शांत कराया था।

 

 

 

 

Share This News :